---Advertisement---

ग्राफिक एरा की राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में एनआईटी और यूपीईएस के छात्रों ने मारी बाजी

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी  में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘डेबाथॉन 3.0’  का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने समसामयिक विषयों पर अपने तार्किक विचार प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र  के  हार्दिक बंसल  और  यूपीईएस के  सोहम शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं  ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की  निकिता गंभीर  और  अरुणाक्ष दास  ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर नकद पुरस्कार जीता।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी  के  शिवम पांडे  ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा  मिताली जिंदल और **परिधि चौधरी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

‘डेबाथॉन 3.0’ का आयोजन विश्वविद्यालय की द डिबेटिंग सोसायटी  और  क्विज़्जिग कम्युनिटी  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समापन समारोह में  प्रवीण कुमार  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर  डॉ. राकेश कुमार शर्मा , कुलपति  डॉ. नरपिंदर सिंह , डीन ऑफ लॉ  डॉ. डेज़ी अलेक्जेंडर  सहित अन्य शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने सामाजिक, तकनीकी और समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक और ज्ञानवर्धक बना रहा। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

Related Post