---Advertisement---

रुड़की में नए नेतृत्व की शुरुआत, डॉ. मेघराज सिंह ने ली समाज सेवा की शपथ

रुड़की।
डॉ. बी.आर. अंबेडकर समाज कल्याण समिति (पंजीकृत), रुड़की–हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष **डॉ. मेघराज सिंह** का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर भट्टे वाले के कार्यालय, बीएसएम तिराहा, रुड़की में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता शिव प्रकाश ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी रमेश चंद ने निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत में संचालक रमेश चंद ने समिति के संरक्षक शिव प्रकाश को मंच पर आमंत्रित किया। इसके पश्चात संरक्षक शिव प्रकाश ने डॉ. मेघराज सिंह को विधिवत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित सदस्यों और गणमान्य लोगों ने तालियों की गूंज के साथ माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर रूप सिंह दधैरा, प्रेम सिंह (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता), योगराज सिंह, नरेंद्र कुमार (प्रधानाचार्य), नरेंद्र पाल सिंह (सेवानिवृत्त सहायक अभियंता), मोतीलाल मौर्य (पूर्व बैंक प्रबंधक), सत्यपाल सिंह (पूर्व मुख्य अधिकारी जिला पंचायत), रघुनाथ (पूर्व अधिशासी अभियंता) सहित अनेक वरिष्ठ समाजसेवियों ने डॉ. मेघराज सिंह को आशीर्वचन दिए और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री **श्याम वीर सैनी** ने डॉ. मेघराज सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि वे सभी वर्गों और समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलेंगे, ताकि समाज की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरा जा सके। उन्होंने समाज से मिले विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए बुजुर्गों और वरिष्ठ साथियों से निरंतर मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।

समारोह में डॉ. जीत पाल सिंह, नरेश कुमार बर्मन, देवी सिंह, मदन लाल जोली, एडवोकेट बालेश्वर कुमार, सतीश कुमार, फकीर चंद, जगपाल सिंह, ओमपाल सिंह, मुनेश सहगल, अशोक कुमार, बाबूराम, सचिन कुमार, संजीत कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, राजकुमार, परविंदर कुमार, गिरधारी लाल, अंकित कुमार बौद्ध सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post