देहरादून। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को समय पर लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।
साथ ही उन्होंने कृषि और बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नवाचार अपनाने और योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।








