---Advertisement---

50 वर्षों से बेटियों को आत्मनिर्भर बना रहा मैत्री कन्या गुरुकुल, उत्सव में दिखी संस्कार और शक्ति की झलक

रुड़की।  मैत्री कन्या गुरुकुलम, मुंडाखेड़ा में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजनों और राष्ट्रभक्ति गीतों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और प्रेरणादायी बना दिया।

गुरुकुलम पिछले लगभग पचास वर्षों से असहाय और निर्धन परिवारों की बेटियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ वैदिक संस्कार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। यहां छात्राओं को केवल शैक्षिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

उत्सव के दौरान छात्राओं ने तलवार और लाठी संचालन जैसी पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री  स्वामी यतीश्वरानंद , पूर्व मेयर  गौरव गोयल  तथा समाजसेवी  जितेंद्र पंवार को गुरुकुल की संचालिका  डॉ. सावित्री मैत्री ने सम्मानित किया।

Related Post