देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में छात्रों को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करने के उद्देश्य से ‘क्लाउड इग्नाइट’ वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को Amazon Web Services (AWS) पर वेबसाइट बनाना, यूज़र एक्सेस मैनेजमेंट, कंटेंट डिलीवरी और डोमेन प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डी.आर. गंगोडकर ने कहा कि तेजी से विकसित हो रही टेक इंडस्ट्री में सफल होने के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। छात्रों को हैंड्स-ऑन अनुभव और व्यावहारिक कौशल विकसित करना जरूरी है। वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने क्लाउड प्लेटफॉर्म पर स्वयं कार्य करते हुए वेबसाइट डिप्लॉय करना सीखा, जिससे उन्हें इंडस्ट्री की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।








