---Advertisement---

कांके विधायक सुरेश बैठा पहुंचे कैंट क्वार्टर — एक महीने से लापता सोनू राम मामले में मचा हड़कंप!

रामगढ़। कैंट क्वार्टर निवासी सोनू कुमार राम के लापता होने का मामला अब राजनीतिक रूप से गरमाने लगा है। घटना को एक महीना बीत जाने के बाद भी सोनू का कोई सुराग नहीं मिलने से इलाके में गहरी नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 को कांके विधायक **माननीय सुरेश बैठा** स्वयं कैंट क्वार्टर, रामगढ़ पहुंचे।

यहां **दर्जनों अनुसूचित जाति समाज के महिला और पुरुषों** ने इकट्ठा होकर अपने गुस्से का इजहार किया। मौके पर **पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी एवं अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के वरिष्ठ नेता मुन्ना पासवान** ने विधायक को पूरी घटना की जानकारी विस्तार से दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक सुरेश बैठा ने मौके पर ही **रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार पांडे** को बुलाकर पूरी जानकारी ली। तत्पश्चात, उन्होंने **रामगढ़ डीएसपी और एसपी** से भी फोन पर बात कर **सोनू कुमार राम की सकुशल वापसी के लिए शीघ्र कार्रवाई** के निर्देश दिए।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना पासवान ने कहा कि दलित समाज को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन सत्ता या संगठन स्तर से इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि एक महीने बाद भी **रामगढ़ विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता देवी** द्वारा कोई पहल न किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पासवान ने चेतावनी दी कि यदि दलित समाज की अनदेखी जारी रही, तो पूरा समाज जिला अध्यक्ष के खिलाफ खुलकर विरोध करेगा।
इस दौरान **अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल नायक** ने भी कहा कि दलितों के खिलाफ होने वाली घटनाओं पर प्रशासन चुप रहता है और **सरकार द्वारा तय मुआवजा या क्षतिपूर्ति** सिर्फ कागजों में सिमट कर रह जाती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से **विधायक सुरेश बैठा, मुन्ना पासवान, अनिल नायक, थाना प्रभारी विपिन पांडे, विजय राम, लाल बाबू राम, विक्की राम, भीमा राम** समेत दर्जनों समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

Related Post