रुद्रपुर। Rudrapur के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरी गंगापुर में संविधान निर्माता B. R. Ambedkar के सम्मान में निर्मित अंबेडकर पार्क का लोकार्पण तथा बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक Rajesh Shukla और ब्लॉक प्रमुख Reena Gautam ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र गौतम, अमरनाथ गौतम और संजय कुमार सहित ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
सभा को संबोधित करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि Narendra Modi सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को विकसित कर “पंच तीर्थ” के रूप में स्थापित किया है, जिससे उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।
उन्होंने जानकारी दी कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान Pushkar Singh Dhami ने पंतनगर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके लिए कार्यदायी संस्था को 54 लाख रुपये की धनराशि भी जारी की जा चुकी है और जल्द ही वहां प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता जितेंद्र गौतम ने कहा कि बाबा साहब का संविधान देश के हर नागरिक को समान अधिकार देता है और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रेखा देवी, दीपिका देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, भाजपा नेता राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।








