---Advertisement---

कड़ाके की ठंड में झारखंड सेवा समिति बनी सहारा, जरूरतमंदों को मिला कंबल

गोला (रामगढ़)। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड सेवा समिति के सौजन्य से बुधवार को गोला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोसो खुर्द टोल प्लाजा के समीप कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल से जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष की झलक साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम में झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमित सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनकी पहल पर आयोजित इस सेवा कार्य के तहत लगभग 40 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर ठंड से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली और समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अमित सिन्हा ने कहा कि झारखंड सेवा समिति निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़कर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद करती रही है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में सड़क किनारे और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में समिति का यह प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा। उनका कहना था कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के हर सक्षम व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में झारखंड रत्न से सम्मानित समाजसेवी मुस्तफा अंसारी (हेसल, रांची) भी उपस्थित रहे। उन्होंने झारखंड सेवा समिति की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाज का हर सक्षम व्यक्ति और संगठन जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए, तो कोई भी व्यक्ति कठिन समय में अकेला नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में मानवता, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अशफाक अहमद, सगीर अहमद, विनोद साव, नंदकिशोर गुप्ता, उमेश कुमार, परवेज उर्फ पप्पू, अफरोज, संतोष कुमार, अमित कुमार, शमीम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने झारखंड सेवा समिति के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की उम्मीद जताई।

 

Related Post