रजरप्पा(रामगढ़)
चितरपुर प्रखंड के भुचुंगडीह पंचायत अंतर्गत गांव सांडी में पिछले दिनों रजरप्पा क्षेत्र के दैनिक अखबार के पत्रकार तारकेश्वर महतो की चाची का निधन हो गया था। इसी को लेकर वहां आयोजित ब्राह्मण भोज में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सांडी पहुंचे और ब्रम्हभोज में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सुख दुख में मैं हमेशा साथ रहूंगा। साथ ही जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण करने का प्रयास करूंगा। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, उप मुखिया किशुनराम मुंडा, वरिष्ट आजसू नेता अमृतलाल मुंडा, गुलेश्वर महतो, अशोक महतो सहित कई मौजूद थे।








