---Advertisement---

मानवीय सेवा को मिला राष्ट्रीय मंच: राहुल गांधी ने की दीपक कुमार की सराहना

कोटद्वार/नई दिल्ली। उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी और सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले दीपक कुमार ने नई दिल्ली स्थित आवास पर नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव Vaibhav Walia के नेतृत्व में संपन्न हुई।

इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि भारतीय राजनीति में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का प्रेरक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब राहुल गांधी ने कोटद्वार के दीपक कुमार को अपने आवास पर आमंत्रित कर आत्मीय संवाद किया।

दीपक कुमार क्षेत्र में अपने सेवा कार्यों और समाजसेवा की भावना के कारण विशेष पहचान रखते हैं। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी समाज के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

इस दौरान विजय रावत से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की। कार्यक्रम में अमित राज, संजय मित्तल, नीरज बहुगुणा और वसीम अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

वैभव वालिया ने कहा कि यह मुलाकात केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में मानवता, करुणा और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने का संदेश है। उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्य करने वाले लोगों के साथ खड़ी रही है।

 

Related Post