---Advertisement---

कुजू ओपी में तैनात होमगार्ड जवान सुरेंद्र की पेट्रोलिंग गस्ती में दुर्घटना के दौरान हुई मृत्यु, पुलिस केंद्र में जवानों ने दी श्रद्धांजलि 

मृतक गृहरक्षक जवान के परिजनों को हर संभव मिलेगी मदद- एसपी अजय कुमार 

 01 पुलिस केंद्र रामगढ़ में होमगार्ड के जवान सुरेंद्र कुमार मेहता के पार्थिव शरीर के समक्ष श्रद्धांजलि देते पुलिस अधिकारी व अन्य 

रामगढ़ पुलिस केंद्र रामगढ़ के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार व अन्य अधिकारियों ने कुजू में तैनात होमगार्ड के जवान सुरेंद्र कुमार मेहता उम्र करीब 37 वर्ष पिता खेमलाल मेहता ग्राम भूसाही जिला हजारीबाग के मृत्यु उपरांत श्रद्धांजलि दी गई, अवसर पर रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने कहा कि मृतक गृह रक्षक के परिवार जनों को हर संभव मदद की जाएगी, इस दुखद घड़ी में हम सभी उनके साथ खड़े हैं, घटना के संबंध में बताया जाता है कि होमगार्ड के जवान सुरेंद्र कुमार मेहता 27 जुलाई को पेट्रोलिंग के लिए रात्रि 10 बजे निकले थे, नया मोड़ फोर लाइन के समीप रात्रि 2:30 बजे शौच की बात कह कर सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान एक 709 कंटेनर के चपेट में आ गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।

श्रद्धांजलि और अंतिम सलामी देने वालों में रामगढ़ एसपी अजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रामगढ़, प्रवर पुलिस केंद्र रामगढ़, गृहरक्षा वाहिनी के कंपनी कमांडर अन्य पुलिसकर्मी शामिल है, इसके अलावे मृतक गृह रक्षक सुरेंद्र कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात कर रामगढ़ पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में सहायता राशि भी प्रदान किया गया, साथ ही उनके परिजनों को सरकार द्वारा प्रवधानित मुआवजा नौकरी के संबंध में अस्वस्थ भी किया गया।

Related Post