---Advertisement---

उच्च शिक्षा युवाओं को अवसर नहीं देती, बल्कि उन्हें अवसरों का सृजन करना सिखाती है: – डॉ राजेश पंकज

रामगढ़ : राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ। जिसका विषय ट्रांसफॉर्मिंग लेंसेस इन हायर एजुकेशन था।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पिछड़े अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर अवगत कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
स्वागत भाषण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ)रश्मि ने दिया।
उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित सभी शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों का हार्दिक अभिनंदन करती हूँ और आशा करती हूँ कि यह सत्र हम सभी के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद् दिल्ली के डायरेक्टर एंड हेड, एजुकेशन एवं स्किल्स एफआईसीसीआई के डॉ राजेश पंकज उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा में नवाचार,शोध पद्धति ,करियर विकास एवं कौशल जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए और विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किए।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं ज्ञानवर्धन में अत्यंत सहायक होते हैं।

सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में केवल ज्ञान प्रदान करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के भीतर चिंतन, नई सोच और उत्कृष्टता की भावना को जागृत करने का सशक्त मंच है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ अमरेश पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रंजना पांडेय ने किया।

मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभिन्न विभागों के व्याख्यातगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Post