---Advertisement---

राज्य किसान आयोग में मनोनयन के बाद बढ़ा कद, रुड़की में हुआ भव्य स्वागत

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष राव काले खां का राज्य किसान आयोग का सदस्य मनोनीत किए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी में सभी को समान अवसर मिलते हैं।

जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी ने राव काले खां को समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनका राज्य किसान आयोग में मनोनयन पार्टी नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने इसे संगठन के लिए गर्व की बात बताया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद राव काले खां ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनीस अहमद, अजहर प्रधान, शहजाद इदरीसी, अकरम साबरी, मोनू राणा, नसीम अली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राव काले खां के सम्मान के साथ-साथ संगठन की मजबूती और सरकार की नीतियों पर भी चर्चा की गई।

Related Post