सांसद दुलमी में 19 जुलाई को गर्भवती महिलाओं को पौष्टीक पोषण किट वितरण करेंगे
रजरप्पा। रामगढ़ विधानसभा में हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल आगामी 19 जुलाई को रामगढ़ जिले में कई जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। इन कार्यक्रमों में सांसद तीर्थ दर्शन योजना, सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट और स्वास्थ्य मेला सह पोषण किट वितरण कार्यक्रम शामिल हैं, जो सांसद सौजन्य से आयोजित किए जा रहे हैं।
सांसद तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ 19 जुलाई को चितरपुर प्रखंड के भूचुंगडीह पंचायत से होगा। इस योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को रजरप्पा मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात अयोध्या राम मंदिर, विंध्याचल, काशी विश्वनाथ और प्रयागराज के दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक यात्रा कर देश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में दर्शन करने का अवसर प्रदान करेगी।
खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोला, चितरपुर व दुलमी प्रखंड में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव का गोला प्रखंड के पूरबडीह खेल मैदान में 15 जुलाई को उद्घाटन कर शुभारम्भ किया जाएगा चितरपुर प्रखंड के डीएवी रजरप्पा ग्राउंड में 17 जुलाई को आयोजित होगा जबकि दुलमी प्रखंड के दुलमी बाजार टांड में 19 जुलाई को हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल उद्घाटन करेंगे। यह टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को अपनी खेल के प्रति प्रतिभा दिखाने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का मंच प्रदान करेगा। स्वास्थ्य मेला और गर्भवती महिलाओं को पौस्टिक पोषण किट वितरण किया जाएगा।
दुलमी प्रखंड में 19 जुलाई को स्वास्थ्य मेला सह पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दुलमी प्रखंड क्षेत्र के 450 गर्भवती महिलाओं के बीच पोषण किट का वितरण किया जाएगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ियों को 25 हज़ार नकद राशि और प्रथम शील्ड प्रदान किया जाएगा जबकी उपविजेता टीम को 15 हज़ार की राशि शील्ड दिया जाएगा।
राजीव जायसवाल ने पत्रकारों के बीच प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी, मगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इन सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर रामगढ़ विधानसभा सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, चितरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार,गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, दुलमी मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार, दुलमी सांसद प्रतिनिधि विक्की कुमार महतो,गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा,बरलंगा मंडल सांसद प्रतिनिधि मनसू बेदिया, चितरपुर सांसद प्रतिनिधि अर्जुन वर्मा, गोला नमो फुटबॉल टूर्नामेंट अध्यक्ष सुभाष रजवार, दुलमी नमो फुटबॉल टूर्नामेंट अध्यक्ष मच्छेंद्र कुमार, चितरपुर नमो फुटबॉल टूर्नामेंट अध्यक्ष निरंजन कुमार, रंजीत नायक, महेश महतो, प्रशांत सिंहा, जितेंद्र साव, संतोष कुशवाहा, कृष्णा केवट, छोटू केवट, सूरज वर्मा, सोनू सोनी, अमरदीप चौबे, देवधारी करमाली, झलकू रजक, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने सांसद मनीष जायसवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “सांसद मनीष जायसवाल जी लगातार अपने संसदीय क्षेत्र के विकास और जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे समाज के हर वर्ग, चाहे वह हमारे बुजुर्ग हों, युवा खिलाड़ी हों या गर्भवती माताएं हों, सभी तक लाभ पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।
तीर्थ दर्शन योजना जहाँ हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती है, वहीं खेल महोत्सव युवाओं को मंच प्रदान करता है और पोषण किट वितरण कार्यक्रम स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह दर्शाता है कि सांसद जी विकास के प्रति कितने गंभीर और संवेदनशील हैं।”








