---Advertisement---

गोला प्रखंड में गुरु गोष्ठी सम्पन्न, शिक्षकों को दिए कई निर्देश

गोला। गोला प्रखंड के एसएस+2 हाई स्कूल गोला में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) श्रीमती सुलोचना कुमारी ने की। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के 125 विद्यालयों में से अधिकांश प्रधानाध्यापक शामिल हुए।

बैठक में बीईईओ ने शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर विद्यालय भवनों की सूची शीघ्र ही विभाग को लिखित रूप से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जो शिक्षक एवं सीआरपी–बीआरपी गुरु गोष्ठी में अनुपस्थित रहेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि नवभारत साक्षरता परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी, इसलिए सभी विद्यालय इसे गंभीरता से लें। इसके अलावा पोशाक संबंधी रिपोर्ट अभी तक अपूर्ण है, इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिन विद्यालयों में अब तक साइकिल वितरण नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल कार्य पूर्ण करने और जिन विद्यालयों ने वितरण कर दिया है, उन्हें फोटोग्राफी सहित विभाग को रिपोर्ट भेजने को कहा गया।

बीईईओ ने आगे कहा कि सावित्रीबाई फुले संबंधित प्रतिवेदन की हार्ड कॉपी सीडीपीओ एवं बीआरसी में अवश्य जमा करें। साथ ही, इभीबी में बच्चों की हाजिरी अद्यतन रखना अनिवार्य है। उपायुक्त द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर बल दिया गया।

शिक्षकों से कहा गया कि वे पीटीएम लिंक भरें, बाल संसद की बैठक नियमित रूप से आयोजित करें और इको क्लब की गतिविधियों को भी सक्रिय बनाए रखें।

गुरु गोष्ठी में मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर महतो, प्रखंड साधन सेवी संतोष प्रसाद, संकुल साधन सेवी अमर खत्री, देव कुमार, उत्तम कुमार, शशि भूषण, विश्वजीत पांडे और अभय कुमार उपस्थित रहे।

शिक्षकों में समीरूद्दीन अंसारी, मीनू रानी दास, मोइन अंसारी, कालेश्वर राम, सुशांत चक्रवर्ती, राजेश पांडे, ए. तिल देवी, बसंत महतो और शशि भूषण प्रसाद ने प्रमुख रूप से भाग लिया।

यह बैठक प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में लंबित कार्यों को गति देने और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Post