देहरादून। Union Bank of India ने घोषणा की है कि उसे CARE ESG Ratings द्वारा “केयरएज-ईएसजी 1+” रेटिंग प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ बैंक को पर्यावरणीय, सामाजिक और अभिशासन (ईएसजी) मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘लीडरशीप’ श्रेणी में स्थान मिला है।
बैंक प्रबंधन के अनुसार यह रेटिंग सतत विकास, जिम्मेदार बैंकिंग और पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रियाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सुशासन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का सकारात्मक मूल्यांकन किया गया है।
यूनियन बैंक ने कहा कि वह आगे भी सतत विकास के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों और समाज के हित में कार्य करता रहेगा।








