---Advertisement---

भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में भाजपा जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी, जिला रुड़की के नवनिर्मित जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन एवं पूजन के साथ हुआ, जिसमें प्रदेश और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देवी मां की आराधना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में अपने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ कर रही है, और हर जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालयों का निर्माण पार्टी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा —

“भाजपा का प्रत्येक कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, संगठन की एकजुटता और सेवा भावना का प्रतीक है।”

मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को मिशन मोड में लागू करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने मुख्यमंत्री और अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि नया कार्यालय संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्नवाल, श्यामवीर सैनी, कुंवरानी देवयानी, सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। संचालन अक्षय प्रताप सिंह और सागर गोयल ने किया।

Related Post