---Advertisement---

गणेश जोशी ने किया बड़ा ऐलान, जानें किन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा विकास कार्यों को गति देते हुए मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांडावाली स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन कार्यों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री ने 163.80 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जबकि 28.67 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

गणेश जोशी ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Post