---Advertisement---

प्लैनेटेरियम से फन साइंस गैलरी तक: उत्तराखंड में तैयार हो रहा विज्ञान शिक्षा का नया हब

Champawat।  मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami  ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के दौरे के दौरान लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित वैज्ञानिक गैलरियों और चार मंजिला साइंस कैंपस की सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस परिसर को आधुनिक वैज्ञानिक शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद यह केंद्र प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा।

साइंस सेंटर परिसर में 40 विद्यार्थियों की क्षमता वाला छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर तथा अन्य आवश्यक आवासीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे यह संस्थान आवासीय प्रशिक्षण और वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर Uttarakhand State Council for Science and Technology  के महानिदेशक   Durgesh Pant  ने मुख्यमंत्री को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक में “फन साइंस गैलरी”, प्रदर्शनी कक्ष, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, प्रशिक्षण हॉल और अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी गैलरी विकसित की जा रही है, जहां छात्र व्यावहारिक और इंटरैक्टिव तरीके से विज्ञान को समझ सकेंगे।

इसके अतिरिक्त परिसर में 120 दर्शकों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और 71 सीटों वाला आधुनिक  प्लैनेटेरियम  भी बनाया जा रहा है, जिसमें इनर और आउटर डोम की उन्नत तकनीक उपलब्ध होगी। यह सुविधा छात्रों और आम जनता को खगोल विज्ञान की रोचक जानकारी प्रदान करेगी। साथ ही स्टाफ के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल और विकास केंद्र जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं भी स्थापित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक विज्ञान केंद्र राज्य के युवाओं को वैज्ञानिक सोच और नवाचार की दिशा में प्रेरित करेंगे तथा उत्तराखंड को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Related Post