---Advertisement---

क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के भैया का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा के भैया शिवम साहू और अविनाश कुमार 36वां क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग के आर्टिस्टिक योग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय में आज वंदना सभा मे प्राचार्य उमेश प्रसाद के द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें विद्यालय के भैया ने आत्मविश्वास, अनुशासन और योग के प्रति अपने समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

यह क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता विद्या भारती बिहार के द्वारा तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर राजगीर में दिनांक 12 और 13 जुलाई 2025 को आयोजित हुई थी।इस प्रतियोगिता में आचार्य बच्चूलाल तिवारी के नेतृत्व मे विद्यालय के पाँच भैया सम्मिलित हुए थे।

इस अवसर पर प्राचार्य उमेश प्रसाद ने दोनों भैया को सम्मानित करते हुए उनकी यह सफलता को कठिन परिश्रम और सतत अभ्यास का परिणाम बताया एवं सभी विद्यार्थियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया।शिवम और अविनाश की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी रणधीर कुमार सिंह,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,कोषाध्यक्ष आशीष झा सहित सभी आचार्य एवं दीदी जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Post