---Advertisement---

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

रामगढ़: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित सभागार, रामगढ़ में उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यशाला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री सुरेंद्र कुमार दिनकर के द्वारा बताया गया, साथ ही यूनिसेफ सहयोगी संस्था आईडीएफ के निर्भय कुमार मोदी के द्वारा बताया गया कि 2025 का स्वच्छता अभियान का थीम स्वच्छ उत्सव है इस अभियान के क्रम में पांच प्रकार के मुख्य गतिविधियों को किया जाना है। सर्वप्रथम गंदे स्थान को चिन्हित करना उसे भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करना तथा सफाई अभियान चलाते हुए उक्त स्थान को साफ करना तथा सफाई अभियान के पश्चात का फोटोग्राफ भी भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।

अभियान के क्रम में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का भी आयोजन किया जाना है जिसमें सफाई कर्मियों को सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित संस्थानों में भी सफाई अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे तथा इसका प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराएंगे। कार्यशाला में उपस्थित सभी मास्टर जलसहियाओं को अपने-अपने ग्राम तथा पंचायत में सफाई अभियान चलाने हेतु पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा मास्क, ग्लव्स, झाड़ू तथा बैनर भी उपलब्ध कराया गया। अंत में स्वच्छता शपथ के साथ कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, पतरातु, दुलमी, प्रभारी जिला समन्वयक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, जिले की विभिन्न मास्टर जलसहिया उपस्थित थे।

Related Post