---Advertisement---

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय साइकिल वितरण समिति की बैठक

रामगढ़: उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार मंगलवार को उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में कल्याण विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय साइकिल वितरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सिद्धार्थ शंकर चौधरी के द्वारा उप विकास आयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य को जानकारी दी गई की कल्याण विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में वर्ग 8 में पढ़ रहे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया जाना है। इसे लेकर वित्तीय वर्ष 2025 -26 में प्रखंड स्तरीय साइकिल वितरण समिति के द्वारा कुल 8399 विद्यार्थियों(4059 छात्र एवं 4340 छात्राओं) को साइकिल उपलब्ध कराने हेतु अनुमोदन देकर सूची जिला स्तर पर भेजी गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रखंड स्तरीय समिति से प्राप्त सूची पर समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए जिला स्तरीय समिति द्वारा साइकिल वितरण हेतु अनुमोदन दिया गया। बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post