---Advertisement---

विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए उपायुक्त ने की डीसीसी और डीएलआरसी बैठक

मनोज कुमार झा

रामगढ़: जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़  फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री दिलीप महली के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन बैंकों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियो की जानकारी दी गयी। उपायुक्त ने वार्षिक साख योजना के तहत बैंकवार किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बैंक प्रबंधकों/ प्रतिनिधियों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

केसीसी के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे लाभ की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कृषि क्षेत्र में केसीसी का लाभ बढ़ाने एवं गाय, बकरी सहित अन्य पशुपालन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के साथ-साथ मत्स्य पालकों को केसीसी के लाभ से आच्छादित करने का निर्देश दिया वही उपायुक्त ने पीएमएफएमई के तहत माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज के तहत लाभुकों को चिन्हित कर लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

एमएसएमई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रायरिटी सेक्टर के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे ऋण में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त ने मुद्रा लोन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक के द्वारा सभी को जानकारी दी गई की 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न बीमा योजना के तहत शिविर आयोजित किया जा रहा है जिस पर उप विकास आयुक्त ने शिविर का सफल आयोजन करने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीमा योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग, अग्रणी जिला प्रबंधक, परियोजना उपनिदेशक आत्मा, एलडीओ आरबीआई, डीपीएम जेएसएलपीएस, डीडीएम नाबार्ड, जिला समन्वयक जिला उद्योग केंद्र, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, जिला समंवयकों व प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post