---Advertisement---

वरिष्ठ पत्रकार ज्योति सिन्हा की पत्नी पूर्णिमा सिन्हा का निधन, समाज में शोक की लहर

रामगढ़। वरिष्ठ पत्रकार ज्योति सिन्हा की धर्मपत्नी पूर्णिमा सिन्हा के आकस्मिक निधन से रामगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से न केवल परिवार बल्कि स्थानीय पत्रकारिता जगत और समाज के लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने पूर्णिमा सिन्हा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्णिमा सिन्हा का जाना समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उन्हें एक आदर्श महिला और ममतामयी व्यक्तित्व की धनी बताते हुए कहा कि उनका स्नेहिल व्यवहार सभी के दिलों में सदैव जीवित रहेगा।

अरुण कुमार सिन्हा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

महासभा के कई पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य सदस्यों ने भी शोक व्यक्त किया। शोक प्रकट करने वालों में रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. के. चंद्रा, डॉ. एन. डी. सहाय, रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबू, अमित कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, विनोद श्रीवास्तव, प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि पूर्णिमा सिन्हा का निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है। उनके सादगीपूर्ण जीवन, पारिवारिक मूल्यों और सेवा भाव को सदैव याद किया जाएगा।

Related Post