नेमरा (रामगढ़)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपने पैतृक आवास नेमरा पहुंचे, जहाँ उन्होंने गांववासियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अंत्येष्टि उपरांत आयोजित होने वाले तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म जैसे पारंपरिक अनुष्ठानों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय परंपराओं, अनुभवों और सुझावों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की भावनाओं को गंभीरता से सुना और दस कर्म दिवस की तैयारियों का भी जायजा लिया। गांववासियों ने इस अवसर पर गुरूजी के जीवन और योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।








