---Advertisement---

भटवाड़ी की ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने हर्षिल घाटी के बागवानों की समस्याओं पर कृषि बागवानी मंत्री गणेश जोशी से की मुलाक़ात 

उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक की हर्षिल घाटी में इस समय सेब बागवान गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। हाल ही में आई आपदा ने क्षेत्र के ग्रामीणों और बागवानों को भारी नुकसान पहुँचाया। कई परिवारों की ज़मीन, मकान और फसलें बर्बाद हो गईं। इस आपदा से उभर भी नहीं पाए थे कि लगातार बारिश और मार्ग अवरुद्ध होने से अब सेब की फसल को बाजार तक पहुँचाना मुश्किल हो गया है।

ब्विनीता रावत ने कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि इस वर्ष बागवानों की फसल को सरकारी स्तर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाए, ताकि उन्हें दोहरी मार से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि—
• सड़क मार्ग बाधित होने और परिवहन व्यवस्था चरमराने से बागवानों की उपज बाजार तक नहीं पहुँच पा रही है।
• 50 से 60 प्रतिशत से अधिक बागवानों को औने-पौने दामों में फसल बेचनी पड़ रही है।
• आपदा से पहले ही ग्रामीणों को भारी क्षति हुई है, यदि सेब की फसल का सही मूल्य नहीं मिला तो बागवान आर्थिक रूप से टूट जाएंगे।

ब्लॉक प्रमुख ने सरकार से आग्रह किया है कि GMVN या अन्य सरकारी एजेंसी के माध्यम से तुरंत फसल खरीद ने की व्यवस्था की जाए।जिसमे मंत्री जी ने पांडे सचिव को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का समाधान जल्दी से जल्दी किया जाए चाए टॉपऑफ़ योजना एवं अन्य एजंशी के माध्यम से किसानों को पूर्व की भांति सेब का निर्धारित मूल्य दिया जाये गा ताकि किसानों को कोई परेशानी न उठाना पड़े ।

“यह सिर्फ सेब खरीदने का मामला नहीं है, यह हमारे किसानों और बागवानों की आजीविका बचाने का सवाल है। सरकार से करबद्ध निवेदन है कि इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।”

Related Post