---Advertisement---

बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा चाड़ी व चोकाद पंचायत में शिविर लगाकर दी गई कई जानकारी

गोला। प्रखंड क्षेत्र के चाड़ी व चोकाद पंचायत में बैंक ऑफ इंडिया गोला व मगनपुर शाखा के द्वारा बुधवार को एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इस अभियान के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना,निष्क्रिय जन-धन खातों का पुनः सक्रिय ई-केवाईसी के माध्यम से किया गया। अभियान के दौरान डिजिटल लेन-देन, यूपीआई धोखाधड़ी से सावधानी आदि पर भी जागरूक किया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक दिलीप महली के द्वारा विस्तृत रूप से सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि यह अभियान सुनिश्चित करने की एक पहल है कि हर नागरिक को आर्थिक सुरक्षा और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच मिले तथा उन्होंने मौजूद सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया एवं ग्रामीण स्तर पर इन योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार पर बात कही।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक देशव्यापी वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान शुरू किया गया है। मौके पर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक रितेश कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के जयप्रकाश आरबीआई सीएफएल बबलू एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Post