रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में नेशनल माइनॉरिटी मेंटल हेल्थ अवेयरनेस” के उपलक्ष्य पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के मध्य अल्पसंखक समुदाय के मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करना तथा मानसिक स्वास्थय से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और कलंक को कम करना था।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का दायित्य केवल ज्ञान देना नहीं है, बल्कि छात्रों की मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक भलाई को भी समझना है। विशेष रूप से उन छात्रों के लिए जो हाशिए पर खडे, समुदायों से आते हैं, अतः हमे एक संवेदनशील और समावेशी शैक्षणिक वातावरण बनाना होगा ”
सचिव प्रियंका कुमारी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस जागरूपता कार्यक्रम से प्रेरणा लें तथा अल्पसंख्यक समुदाय के स्वास्थ्य को उन्नत बनाने में मानसिक स्वास्थ्य की उन्नत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डा० भारती कुमारी ने की जबकि मंच संचालन सहायक प्राध्यापक विक्रम कुमार द्वारा किया गया। डॉ भारती कुमारी ने अपने ‘ वक्तव्य में कहा, ” मानसिक स्वास्थ्य सिर्फ चिकित्सा का विषय नहीं है, बल्कि सामाजिक समानता और मानव गरिमा का प्रश्न है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंधक समिति के सदस्य अजय कुमार, विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








