रामगढ़: रामगढ़ जिलान्तर्गत कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय, गोला में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर क्राइम से संबंधित विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य कस्तुरबा गाँधी विद्यालय एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती शांति बागे, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, रामगढ़ ने छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा से बचने के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री रणजीत कुमार, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी द्वारा बतलाया गया कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे है और सर्तक रहने की आवश्यकता है साथ ही छात्राओं को कानुनी अधिकार टोल फ्री न० 1098, 181,1930 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सोशल मिडिया पर सर्तकता, ओ०टी०पी० साझा नहीं करना अनजान लींक पर क्लीक न करना जैसी महत्वपूर्ण बातो पर जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित हैंड बील का वितरण एवं इस संबंध में शपथ भी दिलवाया गया ।
कार्यक्रम में चाइल्ड राइट राजनन्दनी, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी, श्री रणजीत कुमार, महिला पर्यवेक्षिका उषा प्रसाद, बाल संरक्षण के आंकड़ा विश्लेषक श्री सोबन कुमार, कस्तुरबा गाँधी की प्राचार्या रीना चौधरी साथ ही विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित थे।








