---Advertisement---

रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय हुए सम्मानित, बढाया रामगढ़ का मान सम्मान

हज़ारीबाग को प्रथम स्थान दिलाने में रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल का रहा अहम योगदान, मात्र 10 उप डाकघर ने दिया 90 लाख 50 हज़ार का बिजनेस

 रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के क़ई डाक कर्मी हुए सम्मानित

रामगढ़ ।  किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने का एक ही मंत्र है कड़ी मेहनत और समर्पण का भाव, यदि किसी व्यक्ति में ये दो गुण होंगे तो वो किसी भी क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकता है। ऐसा ही कुछ कर रहे हैं रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय। आशीष पांडेय वर्तमान में रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल में डाक निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। जिनके कार्यकाल में लगातार रामगढ़ सफलता की सीढ़ी चढ़ रहा हैं। वर्तमान में पीएलआई / आरपीएलाई में हज़ारीबाग प्रमंडल पूरे देश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इस सफलता में रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल में कार्यरत सभी डाक कर्मियों का विशेष योगदान रहा। रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल में मात्र 10 उप डाकघर हैं। इतने कम उप डाकघर होने के बावजूद 90 लाख 50 हज़ार का बिजनेस देकर एक कृतमान स्थापित किया हैं। इस सफलता के बाद डाक निदेशक आरबी चौधरी के द्वारा डाक निरीक्षक आशीष पांडेय को सम्मानित किया गया एवं इनके कार्यों की प्रशंसा की गई।

टीम वर्क के साथ मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती हूँ : आशीष पांडेय

रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय ने अपने सफलता का श्रेय अपने डाक कर्मियों को दिया। कहा कि हमारी टीम काफी मेहनती हैं, टीम वर्क के साथ मेहनत करने से हर लक्ष्य को हाशिल करना आसान हैं। उन्होंने कहा कि डाक विभाग लगातार कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगो को जोड़ने के लिए कार्यक्रम चला रही है। ताकि हर व्यक्ति को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि डाक विभाग की योजनाएं सबसे बेहतर हैं, जिससे आम लोगो को लाभ मिलता हैं।

Related Post