---Advertisement---

चितरपुर में बॉडी मोबाईल स्टोर नामक प्रतिष्ठान का हुआ उदघाटन

चितरपुर स्थित लक्ष्मी मार्किट परिसर में सोमवार को बॉडी मोबाईल स्टोर नामक प्रतिष्ठान का उदघाटन किया गया। उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामगढ़ की जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी व विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी, पंसस रीना देवी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि सुधा देवी ने कहा कि चितरपुर जैसे छोटे से गांव में इस तरह का प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को काफी फायदा होगा। उन्हें मोबाइल सहित उनके विभिन्न पार्ट्स की खरीदारी के लिए रामगढ़ जाना पड़ता था।

वहीं प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अरविंद कुमार लहेरी ने कहा कि यहां लोगों को उचित दामों पर मोबाईल व उनके पार्ट्स उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मोबाइल की मरम्मती भी की जाएगी।

इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत माल्यार्पण व बुके देकर किया गया। मौके पर भाजपा नेत्री सोमी देवी, पूर्व प्रमुख चंदन प्रसाद, हीरालाल दांगी, संगीता देवी, एकता दांगी, नीतू देवी, अमन कुमार, अंशिका कुमारी, श्रद्धा कुमारी सहित कई मौजूद थे।

Related Post