रुड़की। नगर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य और श्रीमद्भागवत तथा श्रीराम कथा के मर्मज्ञ आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कानपुर में आयोजित 25वें राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में प्रदान किया गया।
सम्मेलन का आयोजन पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज और सौमित्र दुबे फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ। आचार्य रमेश सेमवाल जी को यह सम्मान ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और उनके वर्षों के अनुभव के संगम के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा और भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष के. दुबे ‘पद्मेश’ ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
आचार्य रमेश सेमवाल जी के सम्मान की खबर मिलते ही नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्वान उनके आवास पर पहुंचकर बधाई देने आए। बधाई देने वालों में पूर्व मेयर गौरव गोयल, वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन, वरिष्ठ नेता संजय अरोड़ा, भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह, वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता, भारत रक्षा मंच की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि चौधरी, शायर अफजल मंगलौरी, व्यापारी नेता सौरभ भूषण शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, डॉ. अनिल शर्मा, मुकेश अग्रवाल, सुनील साहनी, कमल चावला, विभोर अग्रवाल समेत कई लोग शामिल रहे।
आचार्य सेमवाल जी के इस सम्मान को नगरवासियों ने न केवल गर्व का विषय बताया, बल्कि इसे शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर की मान्यता भी माना। लोगों ने कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।








