---Advertisement---

भीमताल झील किनारे सीएम धामी ने लगाया खास पौधा, जानिए क्यों बना यह अभियान चर्चा का विषय

 नैनीताल/भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल झील क्षेत्र में आयोजित झील सौंदर्यीकरण अभियान में भाग लेकर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान करते हुए प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और जीवन शैली का प्रकृति से गहरा संबंध रहा है। यहां के लोकपर्व और सामाजिक परंपराएं सदैव पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को मजबूत करती रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को याद दिलाने और संरक्षण के लिए संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।

भीमताल झील के सौंदर्यीकरण अभियान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल जनपद अपनी झीलों के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, इसलिए झीलों का संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से भीमताल झील के किनारे फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं और क्षेत्र को अधिक आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आगामी मानसून सत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों और जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी माता बिसना देवी के नाम पर एक बोगनबेलिया का पौधा रोपित किया। उन्होंने बोगनबेलिया पौधारोपण अभियान को एक अभिनव और प्रेरणादायक प्रयास बताते हुए कहा कि ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---