रामगढ़ : राधा गोविंद विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयास से बी.फार्मा और डी.फार्मा पाठ्यक्रम के 40 विद्यार्थियों का चयन मेड प्लस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुआ है। इन छात्रों की नियुक्ति बेंगलुरु शहर में की गई है। विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री बी.एन. साह ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की सचिव सुश्री प्रियंका कुमारी, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य, अजय कुमार , ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के डॉ. प्रशांत कुमार, मो. रिज़वान नूरी, कुंदन कुमार, साई प्रकाश, डॉ. दिलकेश्वर, मनोज करमाली, डॉ. सौरभ सिंह, निशा रानी और वैष्णवी ,प्लेसमेंट सेल के संयोजक और सदस्यों ने सभी को बधाई दी और ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया ताकि अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।








