---Advertisement---

देहरादून में खास मुलाकात: पद्मभूषण से सम्मानित कोश्यारी को दी गई बधाई

 देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari को पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।

सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी में भगत सिंह कोश्यारी के निजी आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

गणेश जोशी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक जीवन, सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में योगदान प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने उत्तराखंड और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पद्मभूषण सम्मान उनके लंबे सार्वजनिक जीवन, समर्पण और सेवाओं का सम्मान है।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---