---Advertisement---

पीएम मोदी के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा सक्रिय, रुड़की बैठक में बनी बड़ी रणनीति

रुड़की। प्रधानमंत्री Narendra Modi के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला रुड़की कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, जनसंपर्क अभियान और सभा स्थल तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, जिला महामंत्री सागर गोयल, संजीव तोमर, भीम सिंह, सोनू धीमान, प्रवेश प्रिया, जिला मंत्री सतीश सैनी, सचिन झबरेड़ी, तेजपाल मौर्य, नवनीत सिंह, प्रतिभा चौहान सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय सह-प्रभारी अंकित गौतम, गीता मलिक और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

युवा भाजपा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी, मंडल अध्यक्ष गुरजिंदर प्रधान, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, अवनीश शर्मा, भगत सिंह तथा कई पार्षद और कार्यकर्ता भी बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देहरादून दौरा संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यह उत्तराखंड के विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं से जनसभा में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Related Post