---Advertisement---

देर रात्रि उपायुक्त ने किया रामगढ़ शहर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

सड़क किनारे सो रहे मजदूरों से की बातचीत, समस्याओं की ली जानकारी

 निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था का लिया जायजा

रामगढ़: मंगलवार देर रात्रि को उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ शहर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि व्यवस्था आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने रामगढ़ शहर अंतर्गत थाना चौक, सुभाष चौक, बस स्टैंड, नेहरू रोड, चट्टी बाजार सहित अन्य क्षेत्र में विधि व्यवस्था आदि का जायजा लिया साथ ही उन्होंने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं समस्याओं के समाधान को लेकर उन्हें आश्वासन दिया।

Related Post